उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़
जनपद प्रतापगढ के माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

बालजी दैनिक
प्रतापगढ। दिनांक 02.07.2025 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के माध्यमिक शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के संबंध में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा स्टाफ तथा विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई.राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व सत्य प्रकाश, प्रतीक कुमार सिंह,अरविंद कुमार विश्वकर्मा, सुमित सिंह, आनंद कुमार चौबे के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.





