अयोध्याउत्तर प्रदेश

रेल लाइन को घनी आबादी से ले जाने पर स्थानीय नागरिकों का विरोध, सपा नेता पवन पांडेय ने जाना दुख दर्द

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन ने रेल मंत्रालय द्वारा गद्दोपुर बनवीरपुर एवं अबू सराय के घनी आबादी वाले क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित जमीन लिए जाने का विरोध किया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि रेलवे लाइन को घनी आबादी वाली जमीन से न ले जाकर जहां खाली जमीन हो उस पर लाइन बिछाने का काम करें उन्होंने कहा घनी आबादी मे रेलवे लाइन ले जाने से सैकड़ो मकान टूट जाएंगे और इससे हजारों लोग आहत होंगे लोग अपनी मकान को बनाने के लिए जीवन भर की गाढी कमाई लगा देते हैं ऐसे में सरकार को चाहिए आबादी वालें क्षेत्र को बचाकर लाइन बिछाए जिससे गरीबों का मकान बच सके उन्होंने रेल मंत्रालय से मांग की ऐसे में जो पहले तय की गई रेल लाइन थी, वो या अन्यत्र कोई रेल लाइन ले जाने का स्थान सुनिश्चित करें जिससे इन सब परिवारों के नुकसान को बचाया जा सके उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी क्षेत्र वासियों के इस लड़ाई के लिए पूरी तरह उनके साथ खड़ी रहेगी।। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर अमित सिंह राना, नीलम पांडे, गुड़िया पाठक, राम उजैर सिंह, शत्रोहन सिंह, जगदीश यादव, सूरज यादव, राजेश यादव कमालू, मुकेश यादव, राजकुमार कन्नौजिया, बच्चूलाल कन्नौजिया, रामदीन यादव, अनुपम यादव, अखिलेश यादव, उदयराज सिंह, सीमा भारती, शशि प्रकाश सिंह, सूर्या सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना यादव, स्वाति सिंह, आशुतोष सिंह , पार्षद सूफियान, कुलभूषण सिंह, आलोक सिंह, हृदयराम यादव, एस एन मिश्रा, नवनीत शर्मा, एस पी सिंह, अनिल राय, आर पी सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button