सैनिकों की सेवा को समर्पित विशेष बैठक हुई सम्पन्न, समिति का हुआ विस्तार

परमजीत कौर /बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट अयोध्या की विशेष बैठक आज आमा होटल सभागार में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से समिति का विस्तार किया गया तथा कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1971 भारत-पाक युद्ध की विजय दिवस के अवसर पर, 1962, 1965 व 1971 युद्ध के शूरवीर योद्धाओं का भव्य सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुंबई, महाराष्ट्र में संयोजक प्रोफेसर डॉ. रवि प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में विशेष बैठक आयोजित करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। गौरतलब है कि प्रो. रवि प्रकाश सिंह को हाल ही में उत्तराखंड के रामनगर में कर्मवीर उपाधि तथा केरल की एक NGO द्वारा मुंबई में गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।!बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए मिठाई व जलपान का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक ओम प्रकाश सिंह नाहर ने बैठक का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सूबेदार मेजर शिव शंकर सिंह को वरिष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया। अन्य नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं संरक्षक समाजसेवी रामचंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष सूबेदार दलजीत सिंह, कैप्टन बी.के. सिंह, पर्यवेक्षक सूबेदार कपिल देव सिंह, महासचिव द्वितीय कैप्टन राकेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष रूही खान , प्रचार सचिव परमजीत कौर , सचिव सचिन सरीन , कानूनी सलाहकार अभय कुमार सिंह (एडवोकेट) संगठन सचिव : हवलदार शिव कुमार सिंह, सहायक संगठन सचिव हवलदार संजय कुमार सिंह सचिव मंडल : हवलदार अब्दुल वज्द, कैप्टन दिनेश कुमार सिंह, निरीक्षक अभिमन्यु सिंह , सदस्य : यस मौर्य , परमिंदर कौर, कुसुम मेहरोत्रा, पीयूष तिवारी बैठक का समापन देशभक्ति गीतों और वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया l





