भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना हेतु ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा–सगुण शुक्ला

दैनिक बालजी एम एम मालवीय
कानपुर आगामी दीप पर्व पर देश वासियों को शुभकामनाये देते हुए आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सगुण शुक्ला ने बताया कि मानव संसाधन नीति एवं सेवा नियमों, विशेषकर अवकाश नियमों की समीक्षा,अनियमित / कैजुअल कर्मचारियों का नियमितीकरण,12वें वेतन समझौते एवं 9वें संयुक्त नोट का पूर्ण क्रियान्वयन,सभी ग्रामीण बैंको में समान लाभों की नीति,यूनियनों की मान्यता एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठों की स्थापना,यूनियन के मुख्य पदाधिकारियों को स्थानांतरण/अवकाश संरक्षण,ग्रामीण बैंक स्थापना के गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का / डाक टिकट जारी करने की मांग
तकनीकी क्षेत्र से संबंधित समस्याएं – सभी शाखाओं में एकीकृत सॉफ्टवेयर एवं आई एफ एस कोड की आवश्यकता,
विलय के बाद उत्पन्न मुद्दे, जैसे खुले बाजार से चेयरमैन की नियुक्ति, प्रतिनियुक्त अधिकारियों की वापसी आदि,ग्रामीण बैंको का केंद्रीय कृत पुनर्गठन-भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना,न्यायालयों में लंबित मामलों / श्रम विभाग में सुलह प्रक्रिया,सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं-बैंकिंग पेंशन अपडेशन की प्रबल मांग का समर्थन जैसे प्रमुख रूप से लंबित मुद्दों पर आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल वेंकटश्वर रेड्डी ने शीघ्र समाधान हेतु भारत सरकार से मांग करते हुए यह स्पष्ट किया कि इन बिंदुओं का समाधान ग्रामीण बैंको के समग्र विकास और कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक है।





