जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,उन्नाव विभा मिश्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दैनिक बालजी एम एम मालवीय
उन्नाव 14अक्टूबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उन्नाव (उत्तर प्रदेश )द्वारा आयोजित षष्ठम जनपद स्तरीय कला,क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को डायट प्रेक्षागृह में संयुक्त शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,उन्नाव विभा मिश्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद उन्नाव के 16 ब्लॉकों के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा व नवाचार स्रोतों के साथ उर्जित मन से प्रतिभाग किया। सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक उन्होंने अपनी प्रतिभा कौशल व कुशलता से नवाचार स्रोतों को ध्यान व मन से बनाया। निर्णायक मंडल में शामिल अलका सचान प्रवक्ता, आभा यादव,प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव एवं रमेश चन्द्र गुप्ता प्रवक्ता राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज उन्नाव ने समस्त ब्लॉकों के शिक्षक/ शिक्षिकाओं के नवाचार में वृद्धि करने वाले गुणात्मक एवं मात्रात्मक मॉडल, पोस्टर एवं प्रस्तुतीकरण के प्रदर्शन को देखा, सुना,और परखा एवं सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा एवं सराहना किया.।
तत्पश्चात मूल्यांकन करते हुए निर्णायक मंडल ने परिणाम कार्यक्रम प्रभारी को सौंपा। कार्यक्रम प्रभारी अंजू यादव एवं डॉक्टर उमा प्रसाद पटेल के द्वारा परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर भाषा में प्रथम स्थान रुचि वर्मा बीघापुर, द्वितीय स्थान मनीषा गुप्ता सिकंदरपुर सरोसी एवं तृतीय स्थान आकांक्षा बाजपेई सफीपुर को प्राप्त हुआ.। उच्च प्राथमिक स्तर सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान मीनू जैसवार
गंज मुरादाबाद,द्वितीय स्थान श्वेता शुक्ला सिकन्दरपुर कर्ण,तृतीय स्थान रेनू लोधी असोहा,उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान में प्रथम स्थान लुबना फारुकी बीघापुर, द्वितीय स्थान अंजलि कश्यप सिकंदरपुर कर्ण, तृतीय स्थान अन्नपूर्णा दीक्षित नवाबगंज व वेदना दीक्षित सुमेरपुर,अमित कुमार बांगरमऊ,प्राथमिक स्तर गणित में प्रथम स्थान अलका गुप्ता सिकंदरपुर कर्ण, द्वितीय स्थान आकांक्षा सिंह बीघापुर व तृतीय स्थान दिलीप कुमार पुरवा,उच्च प्राथमिक स्तर गणित में प्रथम स्थान प्रशस्ति शुक्ला औरास, द्वितीय स्थान मोहतरिमअली सिकंदरपुर सरोसी व तृतीय स्थान साक्षी जुनेजा बीघापुर को प्राप्त हुआ.।तत्पश्चात प्रतियोगिता की प्रभारी एवं प्रवक्ता अंजू यादव ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर आप लोगों ने शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा दिया है जिससे शिक्षा की गुणात्मक एवं मात्रात्मक दशा में परिवर्तन होगा। डॉक्टर उमा प्रसाद पटेल कार्यक्रम प्रभारी व प्रवक्ता ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आप इसी तरह शैक्षिक नवाचारों के लिए कोशिश करते रहिए और शैक्षिक प्रगति में योगदान देते रहिए। साथ ही निर्णायक मण्डल मे शामिल प्रबुद्ध सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रसेनजीत सिंह एवं प्रवक्ता हरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि शामिल रहे.।





