उत्तर प्रदेशसीतापुर

वोट के लालच में प्रधान करवा रहा गलत काम

रास्ते में खुदवा रहा लैट्रिन का गड्ढा आमजन परेशान

वीरेश शुक्ला दैनिक बाल जी
सीतापुर- बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों को वोट के लालच में सांप्रदायिक दंगे व विद्वेष फैलाकर अपना उल्लू सीधा करते हुए आप लोगों ने अनेक बार देखा होगा ठीक उसी प्रकार अब यह रोग गांव में भी फैलने लगा है गांव का प्रधान अपने वोट के लालच में आए दिन गरीब लोगों को दबाकर व दमदार पैसे वाले लोगों की मदद करके उन्हें लाभ पहुंचाने की नीयत से अनेक कार्य करता है जबकि गरीब को दबाने में संकोच नहीं किया जाता है जिस कारण गांव में वैमनस्यता पनपने लगती है ठीक ऐसा ही एक मामला पिसावा ब्लॉक के ग्राम नेरी में प्रधान नूर हसन की शह पर किया गया है बाल्मिक समाज के लोगों के निकास पर जो सरकारी जमीन है उस पर प्रधान नूर हसन ने पड़ोस के रहने वाले मन्नी लाल तथा मन्नी लाल की बहू प्रेमा प्रेमा का पिता छुटकुन्नू प्रधान नूर हसन के कहने पर रास्ते में जेसीबी से बहुत विशाल हाथी बुढ़ाऊ गड्ढा खोद दिया है जो अवैध कब्जे की नीयत से खोदा गया है रमेश बालमिकी जो गरीब व बहुत ही कमजोर व्यक्ति हैं कई बार उन्होंने तहसील प्रशासन को व क्षेत्रीय विधायक को प्रार्थना पत्र दिया परंतु प्रधान की दबंगई के कारण गरीब को न्याय नहीं मिल पा रहा है थकहार कर आज फिर एक बार रमेश वाल्मीकि ने एसडीएम महोली को प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है तथा गड्ढा बंद करने की मांग की है एसडीएम मोहाली में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button