जनपद में इस बार दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पंजीकृत के द्वारा पूरे प्रदेश। में आयोजित होने वाले डॉक्टर अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के क्रम में जनपद अयोध्या में इस बार दो परीक्षा केंद्रों क्रमशः महादेव सरस्वती शिक्षण संस्थान दिलासीगंज अयोध्या और एम0 पी0 एस0 पब्लिक स्कूल पटवारी का पुरवा देवकाली अयोध्या में संपन्न होगा। जनपद में यह परीक्षा विगत 2017 से अनवरत कराया जा रहा है भारतीय बौद्ध महासभा के महामंत्री और परीक्षा प्रभारी अजय कुमार ने बताया की परीक्षा से संबंधित लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं इस वर्ष लगभग 250 प्रतिभागी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा जूनियर और सीनियर् दो वर्गों में कराई जाती है। परीक्षा प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पंजीकृत के द्वारा एक प्रमाण पत्र के साथ एक निश्चित धनराशि तथा दोनों वर्गों में 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।और इसी क्रम में जनपद स्तर पर भी मेरिट सूची बनाकर प्रदेश के निर्देशानुसार स्थान प्राप्त 16 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के साथ ही महासभा द्वारा निर्धारित धनराशि प्रदान किया जाता है। परीक्षा में 50% बहुजन महापुरुषों से संबंधित प्रश्न तथा 50% प्रतिभागी छात्रों के विषय वस्तु से संबंधित सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा 2 नवंबर दिन रविवार को 11.00 बजे से होना है परन्तु केंद्र पर 9.30 तक पहुंचना अनिवार्य है।





