उत्तर प्रदेश

यूपी में 2606 करोड़ के औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ, तीन कंपनियों को मिलेगा लेटर ऑफ कंफर्ट

लखनऊ। राज्य में 2606.04 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआइ), विदेशी पूंजी निवेश और फार्च्यून ग्लोबल-500 एवं फॉर्च्यून इंडिया-500 कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने के लिए तीन औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने का निर्णय लिया है।

औद्योगिक विकास विभाग के अनुसार एग्रिस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड, कैनपैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड को एलओसी जारी की जाएगी। एग्रिस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड बिजनौर में फ्रेंच फ्राइज के उत्पादन के लिए 794.27 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

वहीं, कैनपैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव में एल्युमिनियम बेवरेज कैन निर्माण के लिए 1,573.62 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं, सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कानपुर देहात में वैल्यू एडेड प्लास्टिक बिल्डिंग साल्यूशन उत्पादों के निर्माण पर 238.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button