एम0एस0एम0ई0 प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमी 30 अक्टूबर तक करे आवेदन

प्रयागराज १४ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु एम0एस0एम0ई0 प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की की 14 श्रेणियों यथा लेदर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फूड, कार्पेट दरी, जरी, बिल्डर्स हार्डवेय, केमिकल, ग्लास एण्ड सिरेमिक्स, होजरी रेडीमेडए लकड़ी का फर्नीचर, स्पोर्ट्स गुड्स, सिल्क, विविध हस्तशिल्प तथा सेवा क्षेत्र की 12 श्रेणियों यथा टूरिज़्म, शापिंग/रिटेल, एजूकेशन, हेल्थकेयर, मीडिया/विज्ञापन, आई0टी0, लीगल, होटल/कैटरिंग, ट्रांसपोर्ट, कन्सट्रक्शन, फाइनेन्सिलय, विविध में आवेदनपत्र भरे जा सकते हैं।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 05 नया कटरा, मम्फोर्डगंज प्रयागराज में दिनांक 30 अक्टूबर 2025 तक जमा केए जा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।





