उत्तर प्रदेश

त्योहारों के मद्देनज़र जनपद उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चला चेकिंग अभियान

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 14.10.2025 को जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान थानावार पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन चेकिंग की गई। मुख्य बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की तथा उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत 112 पर देने के लिए जागरूक किया। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button