कुशीनगर

विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर हुई खाक महिला की मौत, भैंस पूरी तरह झुलसी

वशिष्ठ मौर्य /बालजी हिंदी दैनिक

देवरिया l देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव के सुंदर पट्टी में शुक्रवार रात में एक महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई। 50 वर्षीय प्रभावती देवी, पत्नी राजेंद्र कुशवाहा, अपनी भैंस को झोपड़ी में लगी आग से बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी वह खुद लपटों की चपेट में आ गईं। घटना रात करीब 12बजे हुई। प्रभावती देवी के घर के सामने एक टिन-शेड झोपड़ी थी, जहां उनकी भैंस बंधी थी। अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर प्रभावती देवी अपनी भैंस को बचाने के लिए झोपड़ी की ओर दौड़ीं। भैंस को खोलने के प्रयास में घबराई हुई भैंस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह जलती हुई झोपड़ी के भीतर गिर गईं। आग की तीव्रता के कारण वह बाहर नहीं निकल पाईं और लपटों में घिर गईं। ग्रामीणों और परिजनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।ग्रामीणों के अनुसार, आग पुराने बिजली के तार में शॉर्ट से घबराई हुई भैंस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह जलती हुई झोपड़ी के भीतर गिर गईं। आग की तीव्रता के कारण वह बाहर नहीं निकल पाईं और लपटों में घिर गईं। ग्रामीणों और परिजनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर तरकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। ग्रामीणों के अनुसार, आग पुराने बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लगातार बारिश और नमी के चलते यह घटना हुई। झोपड़ी में रखे चारे और लकड़ी ने आग को और भड़का दिया। इस घटना से परिवार सदमे में है। मृतका के पति राजेंद्र कुशवाहा और बच्चों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान बृज नारायण यादव ने बताया कि गांव के राजेंद्र कुशवाहा के झोपड़ी में भैंस बढ़ी हुई थी जिसमें विद्युत की शाट सर्किट से आग लग गई। जिसमें भैंस और एक महिला झुलस कर मर गईं। झोपड़ी में रखा राशन भी जल गया। इस भीषण आग से लगभग 4.30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button