Uncategorizedदेश

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में ‘इम्पैक्ट लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC), भारत की अग्रणी विशिष्ट कृषि बीमा कंपनी, को समावेशी, प्रौद्योगिकी-संचालित एवं किसान-केंद्रित बीमा समाधानों के माध्यम से भारतीय कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने और किसानों को व्यापक जोखिम संरक्षण प्रदान करने में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित ‘इम्पैक्ट लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है|

भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एआईसी की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. लावण्या आर. मुंडायूर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से लाखों किसानों को वित्तीय सुरक्षा एवं जोखिम संरक्षण उपलब्ध कराने में एआईसी के उल्लेखनीय और परिवर्तनकारी योगदान का प्रमाण है।

फसल बीमा से आगे बढ़ते हुए, एआईसी ने पशुधन, जलीय कृषि, पोल्ट्री, झींगा पालन तथा अन्य संबद्ध कृषि क्षेत्रों के लिए अभिनव बीमा समाधानों के माध्यम से अपने जोखिम संरक्षण के दायरे का विस्तार किया है। उपग्रह चित्रों, रिमोट सेंसिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों तथा उन्नत विश्लेषिकी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से कंपनी ने बीमा प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुदृढ़ किया है, दावों के त्वरित एवं दक्षता से निपटान को सुनिश्चित किया है तथा सेवा वितरण की समग्र क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया है |
यह प्रतिष्ठित सम्मान एआईसी के नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत एवं प्रौद्योगिकी-संचालित बीमा समाधानों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही, यह एक सुदृढ़ एवं भविष्य के लिए तैयार कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में एआईसी की महत्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button