दीप पब्लिक स्कूल फतेहपुरबेरी का वार्षिक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

मुख्य संवाददाता दिल्ली
नई दिल्ली फतेहपुरबेरी : गत दिनों दीप पब्लिक स्कूल स्थित फतेहपुर बेरी का वार्षिक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एक्टर एवं राइटर वरुण सूरी, और विशिष्ट अतिथियों में अनिल अरोड़ा सह संपादक निदेशक चेतन एडवर. स्वाति टंडन, विनोद यादव , और स्कूल के निदेशक प्रदीप वर्मा सहित अन्य गनमान्य जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने शलोक वाचन से की गई जिसके बाद छात्रों ने संगीत, नृत्य, और नाटकों,कराटे, में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दर्शकों को प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने संदेश में छात्रों को परिश्रम और समर्पण का महत्व समझाया। समारोह का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित करके हुआ।
इस आयोजन की सफलता स्कूल के अध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रों, और अभिभावकों के अथक प्रयासों का परिणाम है।





