देश

शिक्षाविद सुषमा निगम एक सशक्त प्रेरणास्रोत ही नहीं, आधुनिक शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का एक अनुकरणीय माध्यम थी : डॉ. भोलानाथ निगम विद्यालय- चेयरमैन

अनिल कुमार गुप्ता/बालजी दैनिक

( मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल’ की संस्थापक एवं वाइस चेयरपर्सन सुप्रसिद्ध शिक्षाविद सुषमा निगम का जन्मदिन उनकी प्रतिमा के सामने विद्यालय प्रांगण में विद्यालय -परिवार ने स्कूल के चेयरमैन डॉ. भोलानाथ निगम , वाइस चेयरमैन डॉ. गौरव निगम , डायरेक्टर डॉ. प्रिया माथुर , प्रिंसिपल श्रीमती सीमा जे. सिंह की गरिमामय उपस्थिति में सादगी के साथ मनाया)

नई दिल्ली द्वारका :मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-19, द्वारका के विद्यालय -प्रांगण में स्कूल की संस्थापिका एवं वाइस चेयरपर्सन सुप्रसिद्ध सुषमा निगम का जन्मदिन अत्यंत सादगीपूर्ण, गरिमामय और श्रद्धा भाव से मनाया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर उनके महान योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन डॉ. भोलानाथ निगम , वाइस चेयरमैन डॉ. गौरव निगम , डायरेक्टर डॉ. प्रिया माथुर , प्रिंसिपल श्रीमती सीमा जे. सिंह एवं टीचर्स व स्टॉफ द्वारा शिक्षाविद सुषमा निगम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फूलमाला अर्पित की गई। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, टीचर्स व स्टॉफ मैम्बर्स ने भी आदरणीय श्रीमती सुषमा निगम जी को याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए नेक मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। स्कूल कैंपस में सादगीपूर्ण वातावरण के बीच उनके जीवन मूल्यों, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी दूरदृष्टि को याद किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के – डॉ. भोलानाथ निगम ने कहा कि श्रीमती सुषमा निगम केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि एक सशक्त प्रेरणास्रोत थीं, जिन्होंने आधुनिक शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल को नई पहचान दिलाई। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, और संस्कृति के समन्वय को सदैव बनाए रखेंगे। भोलानाथ निगम ने कहा कि ‘माडर्न इंटरनेशनल स्कूल’ बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करता, बल्कि उनके संपूर्ण विकास हेतु समय-समय पर अनेक ऐसे कार्य करता रहता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान डॉ. भोलानाथ निगम ने स्कूल के सभी बच्चों, पैरेंट्स, टीचर्स व स्टॉफ मैम्बर्स के उज्ज्वल, मंगलमयी व स्वस्थ जीवन की नेक कामना भी की।
कार्यक्रम का संचालन बेहद शांत, भावपूर्ण और सरलता के साथ किया गया। अंत में स्कूल परिवार ने एक बार फिर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी और उनका सपना हर दिन बच्चों की उपलब्धियों में जीवित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button