उत्तर प्रदेशबरेली

श्री हरि मंदिर के वार्षिक महोत्सव में श्रीमद भागवत कथा में गौ माता की सेवा का वर्णन किया

ललित कुमार कश्यप

बरेली । श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली के 65 वा विराट भक्ति वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वप्रथम नवग्रह और श्रीमद भागवत जी का विधिवत पूजन किया गया तत्पश्चात पठानकोट से पधारे श्री अतुल कृष्ण महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्णा लीला पुरुषोत्तम है,और भगवान की प्रत्येक लीला में मनुष्य जीवन का परम कल्याण छुपा है। श्री कृष्णा गौ माता सेवा करते हुए समस्त मानव जाति को परम सुख प्राप्त करने के लिए, गौ माता की सेवा करते हुए, सेवा करने की प्रेरणा दी क्योंकि गौ से ही धर्म राष्ट्र संस्कृति और मानव की रक्षा एवं उत्थान संभव है,क्योंकि वेद वाक्य कहता है कि भारत माता के तीन विधाता, संत सनातन,और गौ माता है।

पठानकोट से पधारे भागवत भूषण पूज्य पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री जी ने कहा की गौ माता की सेवा केवल धार्मिक मान्यताओं से ही नहीं, वैज्ञानिक आधार पर भी हमारे स्वास्थ्य के लिए भी सर्वोत्तम है इसलिए समस्त मानव जाति को गौ रक्षा के लिए समर्पित होना चाहिए, जो गौ माता की तस्करी करते हैं पशु तस्करों को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि फिर ऐसा कदम ना उठा सके। धर्म की रक्षा हो, गौ माता की रक्षा हो।

आज की कथा में श्री गिरिराज गोवर्धन पूजा में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाए गए बहुत ही सुंदर गिरिराज की झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए ।
गिरिराज धारण मे तेरी शरण गाते हुए हजारों की संख्या में आए भक्तों ने गिरिराज भगवान की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया।
सचिव रवि छाबड़ा जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक होगी।आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।
आज के कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,कुल सचिव राय, हरीश लुनियाल,कथा के यजमान सुप्रिया अंकित अग्रवाल, शुभ अनुज अग्रवाल शीशगढ़ वाले आदि उपस्थित रहे ।
महिला सेवा समिति की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा,नेहा आनंद,सीमा तनेजा,र
पूनम अरोरा, नीलम साहनी,नीलम साहनी आदि उपस्थित रही और भागवत जी की आरती उतारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button