बरेली में उर्से मदारी हुजूर फतेह का उर्स 7,8,9, सित. को परतापुर में होगा

बरेली। परतापुर में तीन दिवसीय उर्से मदारी हुजूर फतेह का सात,आठ, और नो सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी तहरीक ए मदारियत कौंसिल आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सय्यद इंतेखाब आलम ने उपजा प्रेस क्लब, में हुई प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि उर्से मदारी हुजूर फातेह अजमेर के सिलसिले में उर्स को लेकर अपने विचार और जानकारी पत्रकार बंधुओं के साथ साझा करते हुए बताया की सात आठ व नो सितंबर को परतापुर में होने वाले उर्स का आगाज सात सितंबर को सुबह कुरान ख्वानी,दोपहर को जुलूस, परचम कुशाई, शाम को मन्नतों के चिराग जलाए जाएंगे। रात में नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा।
आठ को कुरान खानी के साथ दिन में चादरों और गागरो का जुलूस निकाला जाएगा। रात में अजीमो शान कांफ्रेंस में मुसलमानों को तालीम व मुख्य धारा से जोड़ने का एजेंडा तैयार किया जाएगा।
नो सितम्बर को 3 बजकर 21 मिनट पर कुल की रस्म अदा की जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में डॉक्टर सैयद इंतखाब आलम दरगाह प्रबंधक, सैयद जिलले मोहम्मद सज्जाद नसीन, डॉक्टर सय्यद जावेद आलम, फराद सुल्तान, प्रवेज खान, अरबाज अली, कलीम, फरीद अली, ताहिर अली, रिजवान सैयद, सादकर आलम जिब्रान आलम आदि मौजूद रहे।





