उत्तर प्रदेशउन्नाव

त्योहारों की मिठास में जहर: मिलावटी मावा व घटिया तेल से बन रहीं मिठाइयाँ, जिला अध्यक्ष ने उठाई जांच की मांग

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

उन्नाव शुक्लागंज, दीपावली और करवाचौथ जैसे त्यौहारों के नज़दीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की चमक तो बढ़ जाती है, लेकिन इसके पीछे छिपा ज़हर अब लोगों की सेहत के लिए खतरा बनता जा रहा है।

उन्नाव जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा ने इस गंभीर मुद्दे पर सहायक आयुक्त खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गंगाघाट क्षेत्र के जोगा भोगा से लेकर कोतवाली गंगाघाट तक कई मिठाई दुकानदार निम्नस्तरीय तेल और मिलावटी खोए का उपयोग कर रहे हैं।

त्योहारों पर मुनाफे की होड़ में दुकानदार जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसी मिलावटी मिठाइयाँ खाने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बीमार पड़ जाते हैं, और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि त्योहारों से पहले ही खाद्य विभाग की टीम क्षेत्र की मिठाई दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाए और मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि त्योहारों से पूर्व जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी दुकानदार को जनता की सेहत से खिलवाड़ करने की इजाज़त न मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button