उत्तर प्रदेशप्रयागराज
फतेहपुर-मिर्जापुर खंड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज ०५ अक्टूबर
बीके यादव /बालजी दैनिक
प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग,हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।
रविवार को फतेहपुर-मिर्जापुर खंड में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में गाड़ी संख्या 12802, आनंद विहार टर्मिनल – पुरी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस; 12487, जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल, सीमांचल एक्सप्रेस; 12307 हावड़ा जंक्शन – जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ियों चेक किया गया।
इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले व गंदगी फैलाने वाले 70 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 39,080/- जुर्माना वसूल किया गया । इस अभियान में गाड़ियों में खानपान, कोचों व टॉयलेट की साफ सफाई व वेडरोल जैसी यात्री सुविधाओं को चेक किया गया ।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।




