उत्तर प्रदेशसीतापुर

सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा के अंतर्गत महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मैदान में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया गया उद्घाटन मुख्य रूप से मिश्रिख सांसद अशोक रावत विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मिश्रिख
सुरक्षित सीट से भाजपा सांसद अशोक रावत ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोगों में खास कर छात्र-छात्राओं में स्वस्थ खेल भावना को जागृत करना है जिससे वह खेल के क्षेत्र में अपना उचित मुकाम हासिल कर सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा है कि हमारा भारत का प्रत्येक बच्चा व खेल प्रेमी स्वस्थ खेल माहौल का लाभ प्राप्त कर सके इसलिए खेल के क्षेत्र में सरकार निरंतर नए कार्य कर रही है इसी क्रम में सांसद खेल महोत्सव जो कि खेल प्रेमियों को एक मंच प्रदान करेगा का उद्घाटन किया जा रहा है उन्होंने खेल के क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सफलता हासिल करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा शांति के दूत कबूतरों को छोड़कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से रोहित सिंह अजय भार्गव रामगोपाल अवस्थी मुनेंद्र अवस्थी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष व समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button