अयोध्याउत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक यही भगवान धन्वंतरि जयंती का लक्ष्य- डॉ कल्पना कुशवाहा

आरोग्य भारती महिला टोली ने मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ प्रबोधन कार्यक्रम

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l आरोग्य भारती की अयोध्या नगर की महिला टोली के द्वारा आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि जी की जयंती सप्ताह के क्रम में स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम आरोग्य भारती अयोध्या की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुमन मौर्य के आवास पर सायं तीन बजे से आयोजित किया गया। भगवान धन्वंतरि जयंती कार्यक्रम आरोग्य भारती के अनिवार्य कार्यक्रम में से एक है। यह कार्यक्रम आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि जी के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस क्रम में पूरे सप्ताह स्वास्थ्य संरक्षण तथा आरोग्यता पर प्रबोधन के द्वारा जनसामान्य को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस स्वास्थ्य प्रबोधन में आरोग्य भारती अयोध्या की सचिव तथा महिला कार्यप्रमुख डॉ कल्पना कुशवाहा ने उपस्थित मातृशक्ति को भगवान धन्वंतरि जयंती के महत्व के विषय में समझाते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। आरोग्य भारती अयोध्या की सह घरेलू उपचार प्रमुख श्रीमती सुमन मौर्य ने सामान्य रूप से घर की रसोई में उपलब्ध सामग्रियों से रोगों के उपचार के विषय में बताया जिससे कि अनावश्यक रूप से अधिक दवाओं के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। आरोग्य भारती अयोध्या की गर्भ संस्कार प्रमुख डॉ दीप्ति गुप्ता ने मातृ शक्ति को गर्भावस्था के समय नारी के मानसिक स्वास्थ्य का शिशु के विकास में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कुछ साधारण दैनिक नियमों का पालन कर होने वाली संतान के गुणों में कैसे वृद्धि की जा सकती है। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की महानगर सह संयोजिका श्रीमती सुनीता , श्रीमती जानकी , श्रीमती किरण मौर्य , कामनी मौर्य , चंद्रकुमारी, सरोज दुबे श्रीमती वन्दना पूजा जी, अंजनी मौर्या सहित कुल 14 बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन आरोग्य भारती प्रांत कार्यालय प्रमुख डॉ अजीत प्रताप सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button