कुशीनगर

बच्चों मे छिपी प्रतिभा निखारने का मंच साबित होगा युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – बलिन्दर कुशवाहा

भारत एक खोज युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

वशिष्ठ मौर्या/ बालजी हिंदी दैनिक
देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम सभा बघौचघाट अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर मे अखण्ड भारत सेवा ट्रस्ट के तरफ से भारत एक खोज युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने प्रतिभाग किया। ट्रस्ट द्वारा बच्चो की लिखित परीक्षा ली गयी जो तीन घण्टे मे संपन्न हुई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बलिन्दर कुशवाहा और शिक्षक कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता करने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे आने वाले समय मे और अच्छे से अपनी प्रस्तुति दे पाये। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आगे बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे बच्चो ने भाग लिया उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर जल्द ही रिजल्ट निकाल कर बच्चो को पुरस्कृत किया जायेगा। जिसमे प्रथम स्थान आने पर साइकिल, द्वितीय स्थान पर पंखा के साथ और बच्चो को भी सम्मानित किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षक कमेटी व शिक्षाकगण के साथ राम नगीना कुशवाहा जितेंद्र यादव चंदन वर्मा आदित्य कुशवाहा, जमालुद्दीन आलम, कमलेश यादव मदन प्रसाद साहिल सिद्दीकी विवेक सिंह वाजिद अली पटेल अजीत सिंह दिनेश गुप्ता गफ्फार अंसारी अरविंद गुप्ता बलिंदर चौहान सनी कुशवाहा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button